पंजाब (समर्थ संवाद)- पंजाब में नई बनी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज होगी। CM भगवंत मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल शाम 4 बजे पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट, चंडीगढ़ में जुटेगा। मीटिंग के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि CM मान ने हाल ही में कई ऐलान किए हैं, जिन पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
अब तक यह ऐलान कर चुके मान
प्राइवेट स्कूल नए सत्र में एडमिशन फीस नहीं बढ़ाएंगे। किताबें और ड्रेस खास दुकान से नहीं मिलेगी।
पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे 35 हजार कर्मचारी पक्के होंगे।
25 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। जिनमें 10 हजार भर्ती सिर्फ पंजाब पुलिस में होगी।
सस्ते राशन की डोर स्टैप डिलीवरी होगी। सरकार कार्डधारकों को उनके घर राशन की होम डिलीवरी करेगी।
संगरूर में धरना दे रहे पुलिस भर्ती के बेरोजगारों पर फैसला
धरना दे रहे बेरोजगार युवकों पर फैसला लिया जा सकता है
इस कैबिनेट मीटिंग में संगरूर में धरना दे रहे बेरोजगार युवकों पर फैसला लिया जा सकता है। राज्य में 2016-17 में पुलिस भर्ती हुई थी, उसमें से करीब 700 युवक ऐसे हैं, जिन्हें अब तक जॉइनिंग नहीं मिली। इनमें से कई ऐसे युवक हैं, जिनकी वैरिफिकेशन तक हो चुकी है। पिछले 3 दिन से यह युवक संगरूर में धरना दे रहे हैं, जहां CM भगवंत मान का घर है। इनकी जॉइनिंग को लेकर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है