पंजाब (समर्थ संवाद)- ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सभी ट्रासंपोर्टरो में ख़ुशी की लहर उमड़ पड़ी है। सभी ट्रासंपोर्टरो ने इस ख़ुशी के मौके पर प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल को बधाईयां दी। प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोगों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
सभी ट्रासंपोर्टरो ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के इस अहम फैसले पर ख़ुशी जताते हुए उनका तहेदिल से धन्यवाद किया। वही पार्टी में शामिल होने के बाद प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारियों को पूरी तन्यमता से निभाने का वादा किया।