नई दिल्ली (समर्थ संवाद)- कच्चे तेल के भाव में आई थोड़ी सी नरमी के बीच आज भी भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर यह मंगलवार भी राहत भरा रहा। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कीं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी चुनाव के बाद महंगाई की आशंका से जो लोग अपने गाड़ियों की टंकी फुल करा चुके हैं, उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।
कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने व 5 राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने आशंका थी। हालांकि इन आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के 8वें दिन भी राहत रही। घरेलू स्तर पर आज लगातार 130 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच कच्चा तेल भी 140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब 105 डॉलर पर आ गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.23 80.9
आगरा 95.05 86.56
लखनऊ 95.28 86.8
दिल्ली 95.41 86.67
नोएडा 95.51 87.01
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
पटना 105.9 91.09
जयपुर 107.06 90.7
भोपाल 107.23 90.87
मुंबई 109.98 94.14
श्रीगंगानगर 112.11 95.26