जालंधर (समर्थ संवाद)- जालंधर में अभी आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, मगर निरंतर बढ़ता तापमान परेशान करने लग पड़ा है। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मार्च महीने के शुरुआत से ही निरंतर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और अभी तक केवल 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था तापमान मगर अब तक का यह सबसे अधिक तापमान है।
न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था
वीरवार को तापमान लगभग 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिस वजह से मौसम के साफ रहने के साथ-साथ सूर्य की तपिश बढ़ने लगी है। हालांकि सुबह व शाम मौसम में अभी भी ठंडक बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक यथा स्थिति पूरी तरह से बनी रहेगी, मगर बीच-बीच में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। शनिवार को यूं तो मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, बाद दोपहर कुछ पलों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत ने कहा
मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत का कहना है कि मौसम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यही स्थिति आने वाले दिनों में बनी रहेगी। जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी आने वाले अंतराल का बदलता रूप देखा जा सकेगा। हालांकि अभी होली तक सुबह शाम में ठंडक बनी रहेगी और उसके बाद कुछ हालात सामान्य होने लग पड़ेंगे।
इसलिए बदलते मौसम के साथ सभी को स्वास्थ पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान रखना होगा। डा. शंशाक का कहना है कि दिन के समय तो मौसम में गर्माहट बढ़ रही है, मगर रात के समय ठंडक रह रही है। जिस वजह से रात के समय छाती के अच्छी तरह से डक कर रखें। इसमें भी खास कर वृद्धों और बच्चों का अवश्य ख्याल रखें