पंजाब (समर्थ संवाद)- आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आज पंजाब में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके लिए सुबह 10.30 बजे उनकी चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात हुई। इससे पहले शुक्रवार को उन्हें मोहाली में विधायक दल का नेता चुना गया। कल अमृतसर में आप का विजयी रोड शो होगा, जिसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
रोड शो से पहले वह अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान साढ़े 12 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री राजभवन या महल में नहीं बल्कि गांव में शपथ लेगा।
पंजाब में AAP ने जीती 92 सीटें
पंजाब विस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को सिर्फ 18, अकाली दल को 4, भाजपा को 2 और एक आजाद के खाते में गई। राज्य में आप की सूनामी इस कदर चली कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, CM चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू जैसे कई दिग्गज हार गए।