हरियाणा (समर्थ संवाद)- बाजार में नई सरसों आने से मंडियों में रौनक आ गई है। एक बार फिर सरसों के भावों में तेजी का रूख दिखाई दिया है। बता दें कि अभी बीच में कुछ दिन पहले सरसों के भावों में गिरावट आई थी। लेकिन अब फिर सरसों के भावों में सुधार देखा जा रहा है। बत करें हरियाणा की तो यहां की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में आवक और बढ़ेगी।
यहां किसानों को एमएसपी से अधिक भाव मिल रहे हैं। यहां अधिकतर मंडियों में किसानों को शुरुआती भाव ही 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। वहीं सरसों की अधिक आवक होने से फिलहाल पुन्हाना अनाज मंडी में किसानों को सरसों के 5500 से लेकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भाव मिल रहे हैं।
जबकि सरकार ने इस बार सरसों का एमएसपी 22-23 के लिए 5050 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। हालांकि अधिकांश मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए है। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी से ज्यादा बाजार में सरसों के भाव मिलने से किसान बेहद खुश हैं। बता दें कि दो साल पहले किसानों की सरसों 3500 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच के भाव में ही बिक पाई थी।
अनाज मंडियों में सरसों की शुरुआती आवक रही कमजोर
अब बात करें मंडियों में सरसों की आवक की तो हरियाणा की मंडियों में अभी सरसों की शुरुआती आवक इतनी अच्छी नहीं है। आवक अभी कमजोर बनी हुई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंडियों में इसकी आवक तेज होगी। बात करें हरियाणा की मंडियों की तो यहां सरसों की आवक अभी कमजोर स्थिति में है। इसके पीछे माना जा रहा है कि किसान इस बार सरसों का स्टाक करके रखें हुए है और धीरे-धीरे सरसों को निकाल रहे है ताकि उन्हें सरसों के अच्छे भाव मिल सके। शनिवार तक पुन्हाना अनाज मंडी में 20669 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। वहीं थानेसर की नई अनाज मंडी में पिछले सोमवार को 500 क्विंटल के करीब सरसों पहुंची है। अब इसमें आगे इजाफा हुआ है।
भावों में तेजी का क्या है कारण
हरियाणा की मंडियों में सरसों के भावों में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं राजस्थान की मंडियों में सरसों के भावों में गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि हरियाणा में किसानों ने सरसों का स्टॉक कर रखा है और बाजार के रूख को देखकर वे सरसों मंडी में ला रहे हैं जिससे उन्हें अच्छे भाव मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर से राजस्थान में किसान ऐसा कुछ नहीं कर रहे है जिससे राजस्थान में सरसों के भाव हरियाणा की तुलना में कम मिल रहे हैं। राजस्थान की मंडियों में सरसों की आवक 9 लाख बोरी रहने से भाव पर दबाव रहा। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने के साथ विदेश के नरमी के संकेतों से सरसों पर दबाव रहा। हालांकि दोनों ही जगह मंडी भाव एमएसपी से ऊपर ही बने हुए हैं।
प्रमुख मंडियों में सरसों क्या चल रहा है भाव
सिरसा में सरसों का भाव (हरियाणा) 7030 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
हिसार में सरसों भाव (हरियाणा) 7020 रुपए प्रति क्विंटल है।
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (हरियाणा) 7025 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
रेवाड़ी में आज का सरसों का भाव (हरियाणा) 7040 रुपए प्रति क्विंटल है।
ऐलनाबाद में सरसों का भाव आज का (हरियाणा) 7030 रुपए प्रति क्विंटल है।
जयपुर में सरसों का रेट (राजस्थान) 7210 रुपए क्विंटल चल रहा है।
श्रीगंगानगर में आज सरसों का भाव (राजस्थान) 7250 रुपए क्विंटल है।
मेड़ता शहर में सरसों का भाव (राजस्थान) 7165 रुपए क्विंटल चल रहा है।
जोधपुर में सरसों का भाव (राजस्थान) 7270 रुपए प्रति क्विंटल है।
चिडावा में सरसों भाव (राजस्थान) 7275 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
इटावा में सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 6670 रुपए प्रति क्विंटल है।
मैनपुरी में सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 6690 रुपए प्रति क्विंटल है।
मेरठ मंडी में सरसों का भाव आज का (उत्तर प्रदेश) 7460 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
बरेली मंडी में सरसों का रेट (उत्तर प्रदेश) 6715 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
ललितपुर में सरसों का भाव (उत्तर प्रदेश) 6754 रुपए प्रति क्विंटल है।
काला कैलारस में सरसों का भाव (मध्य प्रदेश) 7150 रुपए प्रति क्विंटल है।
बैतूल में सरसों का भाव आज का (मध्य प्रदेश) 7160 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
मुबंई मंडी में सरसों का रेट (मुंबई) 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
चंपारण में सरसों का भाव आज का (बिहार) 6995 रुपए प्रति क्विंटल रहा।