जालंधर (समर्थ संवाद)- जालंधर में वीकेंड में दिनभर धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगर तापमान में अंतराल देखे तो अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर देर शाम से बादलों के साथ आसमान गिरे रहने की वजह से सोमवार के दिन की शुरूआत बादलों से घिरे हुए आसमान से ही होगी। जिस वजह से सूर्य देव देरी से दर्शन भी देंगे। जिस वजह से तड़कसार और रात को शीत लहर के साथ लोगों को ठंड का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने तथा बीच बीच में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।
बीते सप्ताह की शुरूआत से लेकर रोजाना धूप खिल रही है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री चल रहा तापमान इस सप्ताह बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि तड़के और रात को शीत लहर चलने के दौरान ठंड तो बढ़ ही रही है। न्यूनतम तापमान की दर भी 12 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सकी है। मौसम विभाग की संभावना के विपरीत रविवार को बारिश तो नहीं हुई लिहाजा सप्ताह के पहले दिन मौसम मिजाज बदल जाने की संभावना प्रबल है।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होली तक मौसम का मिजाज यथावत रहेगा। जिसके तहत दोपहर के समय धूप तो खिलेगी मगर दिन ढलते ही शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहेगा। जिस वजह से सभी के बदलते मौसम के साथ अपने स्वास्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है